Adityapur: आदित्यपुर स्थित प्रभात पार्क के समीप जायका फूड ठेला में हुई चापरबाजी की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रमोद कुमार दास को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।