Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Jamshedpur News : हिमांशु सिंह हत्याकांड पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रताप कुमार का भाजपा पर हमला, कॉल डिटेल की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, देखें VIDEO

Jamshedpur News : हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि इस मामले में भाजपा नेता नीरज सिंह और दिनेश प्रमुख मुख्य आरोपी हैं। उन्होंने दावा किया कि नीरज सिंह, सोनार मंडल और राहुल दुबे के बीच लगातार फोन पर संपर्क था तथा पिछले एक महीने के दौरान कई बार सुभाष मंडल से भी बातचीत हुई थी। कांग्रेस ने इन सभी कॉल डिटेल की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।


कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अभय सिंह इस मामले में नीरज सिंह का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीरज सिंह को निर्दोष व्यापारी बताना तथ्यों के विपरीत है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अभय सिंह पर भी लगाए गंभीर आरोप, कहा- मामले की लीपापोती की हो रही कोशिश

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि काशीडीह क्षेत्र में कथित रूप से अवैध "पी टैक्स" वसूला जाता है और प्रशासन को इसकी भी जांच करनी चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में मकान खरीदने, बेचने और निर्माण कार्यों के दौरान कथित रूप से अवैध वसूली की जाती है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

प्रेस वार्ता में अभय सिंह पर भी निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि वह अपने पुराने मामलों को छिपा रहे हैं। प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने से जुड़े मामलों में उन्हें पहले जेल जाना पड़ा था और अब वह इस हत्याकांड में भी तथ्यों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि हिमांशु सिंह के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस ने उसी आधार पर कार्रवाई की। पार्टी का आरोप है कि मामले में उपलब्ध कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के बावजूद कुछ तथ्यों को सामने नहीं लाया जा रहा है। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि किसी भी आरोपी को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !