Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-23

Vidyut Varan Mahto: सांसद विद्युत वरण महतो ने 70 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों को आयुष्मान भारत का कार्ड सदर अस्पताल में वितरण किया

Vidyut Varan Mahto: जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत के ₹5 लाख रुपए का स्मार्ट कार्ड सदर अस्पताल में बुजुर्गों के बीच वितरण किया।
सांसद विद्युत वरण महतो ने सभी बुजुर्गों से भी अपील किया आप सभी अपने साथ के सभी बुजुर्गों को बताएं कि वह इसका लाभ सदर अस्पताल में अपना आधार कार्ड लेकर आए और ₹500000 का स्मार्ट कार्ड बनाकर किसी भी प्रकार के बीमारी में उसका लाभ ले। एवं अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी पहुंचाने का कष्ट करें।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन आशीष पाल ने कहा आज काफी संख्या में लोगों ने स्मार्ट कार्ड का रजिस्ट्रेशन कर लिए हैं। हम एक -एक बुजुर्गों को इसका लाभ देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री के इस योजना को सभी 70 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों तक पहुंचाना चाहते हैं।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जसवंत महतो, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार घाघीडीह मंडल के अध्यक्ष आनंद शर्मा डॉ शशि पांडे ए डॉक्टर पीयूष कुमार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती ललन यादव वरुण सिंह चिंटू सिंह अशोक मिश्रा एवं अन्य सदर अस्पताल के सभी डॉक्टर गण उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !