Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में कार्यरत महिला होमगार्ड ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के एमजीएम अस्पताल में कार्यरत एक महिला होमगार्ड ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में महिला को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घायल महिला होमगार्ड की पहचान अलादी महाली के रूप में हुई है। उसने बताया कि पिछले करीब पांच महीनों से उसे वेतन का भुगतान नहीं मिला है। नियमित आय बंद होने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया था और लगातार बढ़ती आर्थिक परेशानियों ने उसे मानसिक रूप से भी काफी परेशान कर दिया था।

वेतन नहीं मिलने को बताया आत्मघाती कदम की वजह
महिला का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण वह गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही थी। परिवार की जिम्मेदारियों और बढ़ती परेशानियों के बीच उसने हताश होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उसका इलाज शुरू किया जा सका। फिलहाल महिला होमगार्ड का एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !