Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Jamshedpur News : केबुल कंपनी कर्मचारियों के समर्थन में उतरे शिव शंकर सिंह, खातों में 1 रुपया आने पर उठाए सवाल

Jamshedpur News : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने केबुल कंपनी के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कंपनी प्रबंधन और प्रशासन से कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए जल्द समाधान निकालने की मांग की।


शिव शंकर सिंह ने कहा कि हाल ही में केबुल कंपनी के कर्मचारियों के बैंक खातों में बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित जानकारी के 1 रुपया भेजा गया है। इस घटना के बाद कर्मचारियों में असमंजस और भय का माहौल है। उनका कहना है कि कर्मचारियों को आशंका है कि भविष्य में उनकी सहमति के बिना खातों में कोई अन्य राशि भेजकर उनके अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है।

वेदांता से उत्पादन शुरू करने की मांग, बकाया भुगतान और रोजगार पर स्थिति स्पष्ट करने की अपील

प्रेस वार्ता में शिव शंकर सिंह ने कहा कि यदि वेदांता ने केबुल कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है तो नए प्रबंधन को कर्मचारियों को विश्वास में लेकर जल्द से जल्द उत्पादन शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कर्मचारियों को राहत मिलेगी बल्कि पूरे शहर में सकारात्मक संदेश जाएगा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बीच बकाया वेतन, पीएफ और ग्रेच्युटी को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसलिए कंपनी प्रबंधन को इन सभी मुद्दों पर स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। साथ ही वर्तमान कर्मचारियों को पुनः काम पर बुलाने तथा उनके आश्रितों (पुत्र या पुत्री) को रोजगार देने की मांग भी उठाई।

शिव शंकर सिंह ने यह भी कहा कि जो कर्मचारी कंपनी खुलने का इंतजार करते-करते सेवानिवृत्त हो गए और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते रहे, उन्हें उनकी पूरी बकाया राशि 100 प्रतिशत ब्याज के साथ दी जानी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो कर्मचारी और उनके परिवार आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक आवासों, क्लबों और मैदानों को लेकर कोई लिखित सहमति नहीं बन जाती, तब तक कंपनी प्रबंधन इन परिसंपत्तियों से कोई छेड़छाड़ न करे।

शिव शंकर सिंह ने नए प्रबंधन से कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ जल्द बैठक कर आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरे जमशेदपुर की नजर केबुल कंपनी के कर्मचारियों के संघर्ष पर है और शहर उनके साथ खड़ा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !