Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Jamshedpur News: सिदगोड़ा में गर्लफ्रेंड से फोन पर विवाद के बाद 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महया

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मुखी बस्ती, निराला पथ निवासी 18 वर्षीय पीयूष डे ने मंगलवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे फंदे से उतारकर तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बुधवार को परिजनों ने सिदगोड़ा थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गर्लफ्रेंड से फोन पर विवाद के बाद उठाया कदम
परिजनों के अनुसार, पीयूष एक आइसक्रीम दुकान में काम करता था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले फोन पर उसकी गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !