Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Adityapur News: आदित्यपुर में 10 जुलाई को मनाई जाएगी देवराहा बाबा की 36वीं पुण्यतिथि, धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण होगा

Adityapur: आदित्यपुर-1 स्थित मेन रोड, पान दुकान चौक पर 10 जुलाई (शुक्रवार) को देवराहा बाबा की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। यह आयोजन श्री श्री देवराहा बाबा परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में होगा। इसकी जानकारी ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। ट्रस्ट ने बताया कि कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित प्रमुख लोगों में अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, रघुवर दास, पूर्णिमा साहू, सरयू राय, रामदास सोरेन, गीता कोड़ा और मधु कोड़ा शामिल हैं। इसके अलावा रांची से कुछ आईएएस अधिकारियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई गई है।

सुबह से शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे मां दुर्गा के 13 अध्यायों के पाठ और पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद देवराहा बाबा की पुण्यतिथि पर विशेष पूजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में चना, शरबत और आम का वितरण किया जाएगा। प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष बिदेश्वर झा, सचिव प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, डॉ. एस.के. झा, रंजीत बिस्वाल, सतनाम सिंह, विनोद नंद गोस्वामी, बसजीत प्रसाद, के.एन. ओझा, उमेद लाल यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !