Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Ranchi News: रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक सप्ताह में 29,301 वाहनों का चालान

Ranchi News : रांची ट्रैफिक पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले कुल 29,301 वाहनों का चालान किया गया। केवल 7 जुलाई को ही 4,103 वाहनों पर कार्रवाई की गई।


अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई। सबसे अधिक 1,945 चालान नो पार्किंग और सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामलों में किए गए। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1,776, रेड लाइट जंप करने पर 109, नो-एंट्री का उल्लंघन करने पर 58, ओवरस्पीड में वाहन चलाने पर 43, अतिरिक्त सवारी बैठाने पर 33, बिना वर्दी के वाहन चलाने पर 24, पिलियन राइड नियम के उल्लंघन पर 20 और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 16 चालान काटे गए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

ट्रैफिक पुलिस की अपील, फर्जी नंबर प्लेट लगाने वालों पर होगी एफआईआर

रांची ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से मोटरयान अधिनियम का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने या दूसरे वाहन का नंबर इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में वाहन जब्त करने के साथ संबंधित चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !