Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Maiya Samman Yojana: रांची में मंईयां सम्मान योजना के तहत 3.66 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 7,500 रुपये, 275 करोड़ रुपये जारी

Maiya Samman Yojana: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले की लाखों महिलाओं को तीन महीने की सहायता राशि एक साथ मिल गई है. अप्रैल, मई और जून 2026 की किस्त मिलाकर प्रत्येक लाभुक के बैंक खाते में 7500 रुपये भेजे गए हैं. जिले में कुल 3 लाख 66 हजार 664 महिलाओं को इस भुगतान का लाभ मिला है. राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है.

275 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
रांची जिले में तीन महीने की किस्त जारी करने के लिए सरकार ने करीब 275 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं. अधिकांश प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की लाभुक महिलाओं के खाते में रकम पहुंच चुकी है. योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है. इस बार तीन माह की लंबित किस्त एक साथ जारी की गई है.

बड़गाईं और ईटकी में कुछ खातों का भुगतान बाकी
बड़गाईं अंचल और ईटकी प्रखंड की कुछ महिलाओं के खाते में राशि पहुंचना अभी बाकी है. प्रशासन के अनुसार, इन लाभुकों का भुगतान प्रक्रिया में है और जल्द ही उनके खातों में भी रकम भेज दी जाएगी.



डीसी ने जल्द भुगतान पूरा करने का दिया निर्देश
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की अहम योजना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन लाभुकों के खाते में अब तक राशि नहीं पहुंची है, उनके भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !