Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Jamshedpur News: साकची में सड़क हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल, गौसेवकों ने बचाई जान, इलाज के बाद चाकुलिया गोलोक धाम भेजा गया

Jamshedpur: साकची झंडा चौक के पास मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के बीच बैठी गाय को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसके पिछले दाहिने पैर पर वाहन का पहिया चढ़ गया। हादसे में गाय का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लटक गया।

गौसेवक ने तुरंत शुरू किया प्राथमिक उपचार
घटना की जानकारी मिलने पर गौसेवक राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पास के बिजली के खंभे से बांधा, ताकि वह सड़क पर दोबारा दुर्घटना का शिकार न हो। इसके बाद हल्दी, लहसुन और घी का लेप लगाकर प्राथमिक उपचार किया और घायल पैर पर पट्टी बांधी।

गौशाला और पशु चिकित्सक को दी गई सूचना
प्राथमिक उपचार के बाद राजेश अग्रवाल ने टाटानगर गौशाला के अध्यक्ष दीनदयाल काउंटिया को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पशु चिकित्सक डॉ. शालिनी मिश्रा से संपर्क किया गया। जानकारी मिलने पर घायल गाय को टेंपो के माध्यम से सुरक्षित तरीके से चाकुलिया स्थित गोलोक धाम भेजा गया।

ऑपरेशन के बाद गाय की हालत स्थिर
गोलोक धाम पहुंचने के बाद गाय का सफल ऑपरेशन किया गया। गौसेवकों के अनुसार, फिलहाल गाय की हालत स्थिर है और उसकी देखभाल की जा रही है। चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार जारी है।

गौसेवकों ने लोगों से की अपील
गौसेवकों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी सड़क दुर्घटना में घायल गाय मिले या किसी गौवंश की प्राकृतिक मृत्यु हो जाए, तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें दें। उन्होंने बताया कि घायल गौवंश का उपचार और मृत गौवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार चाकुलिया स्थित गोलोक धाम में कराया जाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !