Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Current News : अखिलेश यादव पर पोस्ट को लेकर विवाद, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पुलिस में शिकायत

Current News : झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि निशिकांत दुबे समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने अखिलेश यादव के बारे में झूठी और भ्रामक जानकारी साझा की है।


शिकायत के अनुसार, 4 जुलाई 2026 से फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (X) पर अखिलेश यादव को लेकर कई पोस्ट और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन पोस्टों में लगाए गए दावे तथ्यहीन हैं और उनका उद्देश्य अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच और कार्रवाई की मांग

शिकायत में निशिकांत दुबे के अलावा प्रियांक राय, टी.आर. मानवीय, अखिलेश सिंह, बोलता भारत टीवी और ओरिजिन भारतीय समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि इनमें से कुछ अकाउंट फर्जी पहचान से संचालित किए जा रहे हैं और इनके माध्यम से लगातार भ्रामक सामग्री प्रसारित की जा रही है।

गोपाल यादव ने पुलिस से फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स से संबंधित अकाउंट्स की आईपी एड्रेस, लॉगिन डिटेल, ई-मेल और मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाने की मांग की है। साथ ही संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

शिकायत के साथ सोशल मीडिया पोस्ट और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह शिकायत निशिकांत दुबे की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उठे विवाद के बाद सामने आई है, जिसे समाजवादी पार्टी ने फर्जी और मानहानिकारक बताया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !