Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Lok Bhavan Ranchi: नए राज्य सूचना आयुक्तों ने राज्यपाल से की मुलाकात, पारदर्शिता मजबूत करने पर चर्चा

Lok Bhavan Ranchi: झारखंड राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त आयुक्तों ने मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. बैठक में सूचना आयोग की भूमिका और राज्य में पारदर्शी प्रशासन को मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा हुई.

हाल ही में कार्यभार संभालने वाले अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक ने राज्यपाल से मुलाकात की.



निष्पक्षता और संवेदनशीलता से काम करने की अपील
राज्यपाल ने सभी आयुक्तों को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम लोकतंत्र में सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. राज्यपाल ने आयुक्तों से संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ करने की अपील की.



पारदर्शी व्यवस्था पर हुई चर्चा
बैठक में राज्य में सूचना के अधिकार के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों तक पारदर्शी व्यवस्था पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ. राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि नए आयुक्त अपने दायित्वों के जरिए राज्य सूचना आयोग की कार्यप्रणाली को और मजबूत करेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !