Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Ramgarh News : SIR-2026 की धीमी प्रगति पर उपायुक्त सख्त, रामगढ़ के तीन मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

Ramgarh News : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में धीमी प्रगति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को उन मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, घर-घर सर्वे और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


घर-घर सर्वे और डिजिटाइजेशन समय पर पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 2, 8 और 82 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और बीएलओ सुपरवाइजर्स से गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, प्राप्त प्रपत्रों की स्थिति, घर-घर सर्वे और डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही कार्य में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की।

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि निर्वाचन आयोग का SIR-2026 अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ और सुपरवाइजर्स को शत-प्रतिशत घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने, समय पर प्रपत्र प्राप्त करने तथा सभी प्रविष्टियों का त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही और अद्यतन रूप में मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। जिन मतदान केंद्रों पर कार्य की गति धीमी है, वहां विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने और प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नियमित मॉनिटरिंग, क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने तथा बीएलओ को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !