Jharkhand High Court: राहुल सिंह गिरोह के सदस्य रियांश सिंह उर्फ RDX ने जगन्नाथपुर थाना में दर्ज एक मामले में झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई.
सुनवाई के दौरान अदालत ने रियांश सिंह उर्फ RDX के खिलाफ दर्ज मामलों की मौजूदा स्थिति और आपराधिक पृष्ठभूमि का पूरा ब्योरा पेश करने का निर्देश दिया है. अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी.
जगन्नाथपुर थाना में दर्ज मामले में दाखिल की गई याचिका
जमानत याचिका जगन्नाथपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 414/2025 से संबंधित है. अदालत ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता से कहा कि रियांश सिंह उर्फ RDX के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की जाए. कोर्ट ने यह भी जानना चाहा है कि इन मामलों में जांच, आरोपपत्र और सुनवाई की स्थिति क्या है.
आठ मामलों में नाम दर्ज होने की जानकारी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रियांश सिंह उर्फ RDX के खिलाफ कुल आठ मामले दर्ज होने की जानकारी है. इनमें दो मामले जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दर्ज बताए गए हैं.
दो मामले नगड़ी थाना में दर्ज हैं. इसके अलावा हजारीबाग के बासल थाना में दो मामले, सदर थाना में एक और पपतू थाना में एक मामला दर्ज होने की बात कही गई है.
फरवरी में हुई थी गिरफ्तारी
रियांश सिंह उर्फ RDX को पुलिस ने फरवरी में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. मामले में हाईकोर्ट अगली सुनवाई में प्रस्तुत आपराधिक रिकॉर्ड और पक्षों की दलीलों पर विचार करेगा.