Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Jharkhand News: झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, पहले सात दिनों में 1.05 करोड़ लोगों तक पहुंचे BLO

Voter List Revision: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने गति पकड़ ली है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि पहले सात दिनों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने करीब 1.05 करोड़ मतदाताओं के घर तक पहुंच बना ली है. बीएलओ ने इन सभी लोगों को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा दिए हैं. यह संख्या राज्य के कुल मतदाताओं का लगभग 39.73 प्रतिशत है.

राजनीतिक दलों से सक्रिय रहने की अपील
इस अभियान में बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) भी मिलकर सहयोग कर रहे हैं. दोनों टीमें घर-घर जाकर फॉर्म पहुंचाने और उन्हें भरवाने का काम कर रही हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपने बीएलए-2 को पूरी तरह सक्रिय रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि "इससे हर पात्र मतदाता तक समय पर फॉर्म पहुँचेगा और डिजिटाइजेशन आसानी से हो सकेगा."



5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
बीएलओ सभी फॉर्म का गहन सत्यापन करने के बाद उन्हें ऑनलाइन दर्ज करेंगे. इसके पूरा होने के बाद ही योग्य मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार की जाएगी. विभाग की योजना के अनुसार मतदाता सूची का नया प्रारूप 5 अगस्त को जारी किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !