Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Ranchi News : PM-ABHIM के तहत स्वास्थ्य योजनाओं को मिली रफ्तार, राज्य सरकार ने जारी किए 50 करोड़ रुपये

Ranchi News : झारखंड सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 50 करोड़ रुपये का राज्यांश जारी किया है। यह राशि केंद्र सरकार से स्वीकृत योजनाओं में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में दी गई है। इस संबंध में 3 जुलाई 2026 को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने आदेश जारी किया।


सरकार के अनुसार, इस राशि का उपयोग अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, नई स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परिसंपत्तियों के निर्माण में किया जाएगा।

रांची मुख्यालय को सबसे अधिक 19.21 करोड़, गुणवत्ता और ऑडिट पर रहेगा विशेष जोर

राशि की निकासी SNA SPARSH प्रणाली के तहत भारतीय रिजर्व बैंक के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म से आवश्यकता के अनुसार की जाएगी। राज्य मुख्यालय में राशि के उपयोग की जिम्मेदारी निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं को सौंपी गई है, जबकि जिलों में संबंधित सिविल सर्जन राशि का आहरण और व्यय करेंगे। योजना की निगरानी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव करेंगे।

सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी कार्य PM-ABHIM की गाइडलाइन के अनुरूप किए जाएं। किसी अन्य योजना के साथ कार्यों का दोहराव नहीं होगा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को भेजना अनिवार्य होगा। योजना से जुड़े सभी खर्चों का ऑडिट भारतीय अंकेक्षण एवं लेखा विभाग तथा राज्य वित्त विभाग द्वारा किया जा सकेगा।

जिलेवार आवंटन में राज्य मुख्यालय रांची को सबसे अधिक 19.21 करोड़ रुपये मिले हैं। बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, रांची जिला और पश्चिमी सिंहभूम को 2-2 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पाकुड़ और गोड्डा को 1.40-1.40 करोड़ रुपये, चतरा को 1.20 करोड़ रुपये तथा गिरिडीह को विभिन्न मदों में मिलाकर लगभग 2 करोड़ रुपये मिले हैं। साहेबगंज, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और गढ़वा को 1-1 करोड़ रुपये दिए गए हैं। दुमका को 76 लाख रुपये, गुमला और लातेहार को 80-80 लाख रुपये, देवघर को 60 लाख रुपये, लोहरदगा को 32.80 लाख रुपये, कोडरमा को 30 लाख रुपये और जामताड़ा को 20 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !