Jharkhand Bridge Construction: झारखंड सरकार ने गढ़वा जिले में नया हाई लेवल पुल और पहुंच पथ बनाने की स्वीकृति दी है. इसके लिए 4 करोड़ 10 लाख 53 हजार रूपए का बजट मंजूर किया गया है. पथ निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. वर्तमान में यहाँ बना पुराना पुल बेहद जर्जर और संकरा हो चुका है. इससे स्थानीय लोगों और वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है.
झारखंड और छत्तीसगढ़ का सफर होगा आसान
नया पुल बनने से झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन काफी सुगम हो जाएगा. यह पूरी सड़क उग्रवाद प्रभावित और आदिवासी बहुल इलाके से होकर गुजरती है. इस मार्ग का उपयोग सुरक्षा बल भी नियमित रूप से करते हैं. इसी वजह से नए पुल को यातायात और सुरक्षा दोनों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
दो चरणों में पूरा होगा काम
इस पुल का निर्माण 3x21 मीटर स्पैन डिजाइन पर किया जाएगा. परियोजना का 60 प्रतिशत काम वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरा किया जाएगा. बाकी बचा 40 प्रतिशत काम वित्तीय वर्ष 2027-28 में पूरा करने का लक्ष्य है.
गढ़वा कोषागार से होगा भुगतान
योजना का पूरा काम पथ प्रमंडल गढ़वा के कार्यपालक अभियंता की देखरेख में संपन्न होगा. इस राशि का भुगतान गढ़वा कोषागार से किया जाएगा. काम की गुणवत्ता के लिए मुख्य अभियंता (यातायात) हर महीने इसकी समीक्षा करेंगे.