Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Aaj Ka Panchang: मासिक कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी आज, जानें आज का विशेष संयोग

Aaj Ka Panchang:  वैदिक पंचांग के अनुसार मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि आज मासिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष संयोग बन रहा है। ऐसे में भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण और रामभक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी गई है। आज सूर्य देव मिथुन राशि और चंद्र देव मीन राशि में विराजमान रहेंगे।


शुभ मुहूर्त में करें पूजा, राहुकाल में रहें सतर्क
आज कृष्ण सप्तमी तिथि दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी। शोभन योग दोपहर 2:31 बजे तक रहेगा, फिर अतिगण्ड योग शुरू होगा। बव करण दोपहर 1:24 बजे तक और इसके बाद बालव करण मध्यरात्रि 12:58 बजे (8 जुलाई) तक रहेगा। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र शाम 4:24 बजे तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र प्रारंभ होगा।

सूर्योदय से राहुकाल तक, आज का पूरा शुभ समय
आज सूर्योदय प्रातः 5:29 बजे और सूर्यास्त सायं 7:23 बजे होगा। चंद्रोदय रात्रि 11:52 बजे तथा चंद्रास्त दोपहर 11:55 बजे होगा। शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 बजे से 12:54 बजे तक और अमृत काल 11:33 बजे से 1:10 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल दोपहर 3:54 बजे से 5:39 बजे तक, गुलिकाल 12:26 बजे से 2:10 बजे तक और यमगण्ड प्रातः 8:58 बजे से 10:42 बजे तक रहेगा।

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव
आज चंद्रमा उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जिसका स्वामी शनिदेव और राशि स्वामी बृहस्पति हैं। इस नक्षत्र के देवता अहिर्बुध्न्य माने जाते हैं। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में जन्मे या इससे प्रभावित लोगों को शांत, आध्यात्मिक, दयालु, कर्मठ, तर्कशील, कला-प्रेमी और प्रकृति से जुड़ा हुआ माना जाता है। धार्मिक आस्था और शुभ कार्यों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल माना गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !