Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में अपराधियों को एसपी की चेतावनी, हथियार लेकर घूमने वालों पर होगी कार्रवाई

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को अपने कार्यालय से जारी आदेश में उन्होंने कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर चापड़, तलवार या किसी अन्य घातक हथियार के साथ घूमते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही या नरमी नहीं बरती जाएगी।

थाना प्रभारियों को दिए विशेष निर्देश
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आम लोगों से सहयोग की अपील
पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर घूमता दिखाई दे या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिसकर्मियों को भी दी चेतावनी
एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है या आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !