Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Ranchi News : पोषण से टीबी पर वार, रिम्स में 60 मरीजों को बांटी गई न्यूट्रिशन किट

Ranchi News : टीबी मरीजों को बेहतर इलाज के साथ संतुलित पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को रिम्स में 60 मरीजों के बीच न्यूट्रिशन किट वितरित की गई। यह कार्यक्रम “निक्षय पोषण योजना” के तहत CMPDIL के सीएसआर और RK HIV AIDS Research And Care Centre के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का संचालन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में हुआ। टीवी एंड चेस्ट विभाग के एचओडी डॉ. बृजेश मिश्रा की देखरेख में डॉट्स केंद्र के प्रभारी डॉ. टी. के. मिश्रा ने मरीजों को पोषण किट वितरित की।

पांच माह में 1550 टीबी मरीजों तक पहुंचाई गई पोषण किट

आयोजकों ने बताया कि RK HIV AIDS Research and Care Centre पिछले पांच महीनों से जिले के 1550 टीबी मरीजों तक लगातार पोषण किट उपलब्ध करा रहा है। इसका उद्देश्य मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना और उन्हें जल्द स्वस्थ होने में सहायता देना है।

कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने कहा कि टीबी के इलाज में दवाओं के साथ संतुलित पोषण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर दीपक कुमार, गुड्डू ठाकुर, उत्सव राज सहित संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रिम्स डॉट्स केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग दिया। डॉ. टी. के. मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयास टीबी के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाएंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !