Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Seraikela News: उत्तमडीह के ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, सड़क, तालाब और सरकारी जमीन के मुद्दे उठाए

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत उत्तमडीह गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर गम्हरिया के अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि उत्तमडीह की हीरजन बस्ती में पिछले करीब 60 वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और ग्रामीणों के दैनिक आवागमन में भारी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

तालाब में भेदभाव और पानी निकाले जाने का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उत्तमडीह तालाब में स्नान के दौरान कुछ लोगों द्वारा जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी घटनाएं की जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी उचित कारण के तालाब का पानी निकाल दिया जाता है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ गर्मी के दिनों में पशु-पक्षियों को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने उत्तमडीह फुटबॉल मैदान के समीप स्थित वन एवं सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और खरीद-बिक्री से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र के लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !