Jamshedpur Police Transfer : शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें विभिन्न थानों, सीसीआर और पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है।
एसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यातायात थानों से पुलिस पदाधिकारियों को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों में भेजा गया है ताकि थानों में पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जा सके और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।
कई थानों और सीसीआर में मिली नई तैनाती
स्थानांतरण सूची के अनुसार कई पदाधिकारियों को साकची, जुगसलाई, गोलमुरी, बिष्टुपुर, टेल्को, आजादनगर, गोविंदपुर, घाटशिला, पटमदा, पोटका, कोवाली, सुंदरनगर, मुसाबनी, डुमरिया, कमलपुर, गुड़ाबांदा और श्यामसुंदरपुर थानों में पदस्थापित किया गया है। वहीं बड़ी संख्या में अधिकारियों की तैनाती सीसीआर, साकची और पुलिस केंद्र, गोलमुरी में भी की गई है।
इन 43 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
• पुअनि कामाख्या पासवान – यातायात थाना साकची से टेल्को थाना
• पुअनि रमेश कुमार पाण्डेय – यातायात थाना साकची से कागलपुर थाना
• सअनि खालिक अहमद अंसारी – यातायात थाना बिष्टुपुर से पटमदा थाना
• सअनि लाल बिहारी राम – यातायात थाना बिष्टुपुर से गालूडीह थाना
• सअनि नरेंद्र सिंह – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना
• सअनि प्रमोद कुमार सिंह-2 – यातायात थाना बिष्टुपुर से कोवाली थाना
• सअनि कौलेश्वर बास्की – यातायात थाना बिष्टुपुर से पोटका थाना
• सअनि भेषनंदन राय – यातायात थाना जुगसलाई से गोविंदपुर थाना
• सअनि रामलाल राम-1 – यातायात थाना जुगसलाई से साकची थाना
• सअनि जय कुमार दास – यातायात थाना जुगसलाई से जुगसलाई थाना
• सअनि सुंदर राम – यातायात थाना जुगसलाई से जुगसलाई थाना
• सअनि जितेंद्र कुमार-3 – यातायात थाना जुगसलाई से सीसीआर, साकची
• सअनि भीमसागर राम – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची
• सअनि निर्भय कुमार सिंह – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची
• सअनि रंजन कुमार – यातायात थाना गोलमुरी से बर्मामाइंस थाना
• सअनि कुमार विनय – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची
• सअनि प्रभु राम – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची
• सअनि अशेष कुमार पासवान – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
• सअनि कामता प्रसाद सिंह – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
• सअनि बृजेश सिंह – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
• सअनि ख्रीस्त निकोदिम बेक – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
• सअनि मोतीलाल – यातायात थाना मानगो से पुलिस केंद्र, गोलमुरी
• सअनि प्रमोद रजवार – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
• सअनि ब्रजेश कुमार-2 – परिचारी प्रवर यातायात कार्यालय से सीसीआर, साकची
• सअनि बोधी रजक – परिचारी प्रवर यातायात कार्यालय से सीसीआर, साकची
• सअनि संजय कुमार-1 – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची
• सअनि दिनेश कुमार नौनिया – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची
• सअनि संतोष कुमार-1 – यातायात थाना बिष्टुपुर से साकची थाना
• सअनि अजीत कुमार राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से गोलमुरी थाना
• सअनि शमशाद आलम – यातायात थाना जुगसलाई से पटमदा थाना
• सअनि नरेश कुमार राम – यातायात थाना गोलमुरी से घाटशिला थाना
• सअनि मो. औरंगजेब-1 – यातायात थाना मानगो से आजादनगर थाना
• सअनि दिलीप कुमार-1 – यातायात थाना मानगो से गोविंदपुर थाना
• पुअनि अरविन्द राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना
• पुअनि चेंगो राम पिंगुआ – यातायात थाना जुगसलाई से सुंदरनगर थाना
• पुअनि बाबूराम सिंह – यातायात थाना जुगसलाई से पुलिस केंद्र, गोलमुरी
• सअनि रामाकांत राम – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची
• सअनि नरेश प्रसाद महतो – यातायात थाना साकची से श्यामसुंदरपुर थाना
• सअनि अर्चना कुमारी – यातायात थाना साकची से बिष्टुपुर थाना
• सअनि उमेश सिंह – यातायात थाना साकची से गुड़ाबांदा थाना
• सअनि पारस सिंह – यातायात थाना साकची से मुसाबनी थाना
• सअनि सुबोध कुमार – यातायात थाना साकची से कमलपुर थाना
• सअनि नरेंद्र कुमार – यातायात थाना साकची से डुमरिया थाना