Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Hazaribagh News : हजारीबाग में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Hazaribagh News : जिले के गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी के समीप रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और घायल के बेहतर इलाज की मांग की।


काम पर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मिश्राइनमोढ़ा के चूल्हाबेड़ा निवासी सोढ़न बेदिया और देवनारायण बेदिया बाइक (JH 24E 9328) से रांची रोड स्थित बिहार फाउंड्री में काम पर जा रहे थे। इसी दौरान गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी के पास एक हाइवा (JH 02BQ 5854) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोढ़न बेदिया हाइवा के चक्के के नीचे आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायल को रामगढ़ किया गया रेफर, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

हादसे में गंभीर रूप से घायल देवनारायण बेदिया को पहले गिद्दी में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ रेफर कर दिया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और घायल के समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया। मामले की जांच जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !