Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Simdega News : 11 दिन बाद तमिलनाडु में मिला लापता छात्र प्रिंस, मदुरै चाइल्ड होम में सुरक्षित; जल्द होगी घर वापसी

Simdega News : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ से 29 जून 2026 को लापता हुआ 11 वर्षीय छात्र प्रिंस कंडुलना सकुशल मिल गया है। वह फिलहाल तमिलनाडु के मदुरै स्थित एक चाइल्ड होम में सुरक्षित है। बच्चे के सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।


वीडियो कॉल पर बेटे को देखकर भावुक हुए परिजन

जानकारी के अनुसार, मदुरै चाइल्ड होम के अधिकारियों ने प्रिंस के माता-पिता से संपर्क कर उसके सुरक्षित होने की जानकारी दी। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए परिजनों की बच्चे से बात कराई गई। बेटे को सुरक्षित और स्वस्थ देखकर परिवार ने राहत की सांस ली।

कानूनी प्रक्रिया के बाद होगी घर वापसी, मीडिया और लोगों के सहयोग से मिली सफलता

परिजनों ने बच्चे के मिलने की जानकारी कोलेबिरा पुलिस को भी दे दी है। अब प्रिंस की सुरक्षित घर वापसी के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कोलेबिरा पुलिस की एक टीम और परिजन तमिलनाडु के मदुरै जाकर उसे वापस लेकर आएंगे।

गौरतलब है कि प्रिंस के लापता होने की खबर सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और अन्य समाचार माध्यमों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। खबर के व्यापक प्रसार और लोगों के सहयोग से बच्चे का पता लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।

प्रिंस के सुरक्षित मिलने पर उसके परिवार ने पुलिस प्रशासन, मदुरै चाइल्ड होम के अधिकारियों, मीडिया, समाजसेवियों और इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों का आभार जताया। बच्चे के सकुशल मिलने से पूरे लचरागढ़ क्षेत्र में खुशी और राहत का माहौल है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !