Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Seraikela News: तिरुलडीह में अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी कौशल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सपादा गांव में छापेमारी कर अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सपादा गांव के रास्ते रात के समय अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान दो ट्रैक्टर अवैध बालू के साथ पकड़े गए।


बालू समेत ट्रैक्टर किए गए जब्त
पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को बालू सहित जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। मामले की जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि बालू किस घाट से निकाला गया था और उसे किस स्थान पर पहुंचाया जा रहा था। थाना प्रभारी कौशल ने बताया कि जब्त वाहनों के मालिकों और फरार चालकों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध बालू परिवहन से क्षेत्र की सड़कों को नुकसान पहुंच रहा था और सरकारी राजस्व का भी नुकसान हो रहा था। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे अभियान लगातार चलते रहने से अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !