Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Hazaribagh News : हजारीबाग में कोयला खनन के दौरान हादसा, खदान धंसने से दो मजदूरों की मौत

Hazaribagh News : जिले के लुरुंगा क्षेत्र में कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खदान धंसने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।


पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार, मजदूर खदान में कोयला निकाल रहे थे, तभी अचानक खदान का हिस्सा धंस गया। इससे दोनों मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन दोनों को जीवित नहीं बचाया जा सका।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि खनन वैध था या अवैध।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !