Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Ranchi Crime News: धुर्वा लूटकांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि धुर्वा थाना क्षेत्र में लूटपाट की एक वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी मिलते ही मामले के खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध
गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले में एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर धुर्वा थाना पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई और जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !