Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन से गिर रही महिला को आरपीएफ जवान ने बचाया

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने से बचा लिया. जवान की सतर्कता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया.
चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान बिगड़ा संतुलन
यह घटना 3 जुलाई को ट्रेन संख्या 18625 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस के रवाना होने के समय हुई. प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, एक महिला यात्री चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप की ओर फिसलने लगी.


आरपीएफ जवान ने दिखाई फुर्ती
ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ पोस्ट रांची के कांस्टेबल रूपेश कुमार गुप्ता ने घटना को देखते ही बिना देर किए महिला को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया. उनकी त्वरित कार्रवाई की वजह से महिला सुरक्षित बच गई और संभावित बड़ा हादसा टल गया.


ऑपरेशन जीवन रक्षा की मिसाल
घटना के बाद महिला सुरक्षित स्टेशन से चली गई. भीड़ प्रबंधन और ट्रेन के सुरक्षित संचालन में व्यस्त होने के कारण आरपीएफ महिला का नाम और पता दर्ज नहीं कर सकी. रेलवे सुरक्षा बल ने कांस्टेबल रूपेश कुमार गुप्ता की सूझबूझ और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कार्य ऑपरेशन जीवन रक्षा के उद्देश्य को मजबूती देता है और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति आरपीएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !