Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Palamu News: पलामू में युवक की इलाज के दौरान मौत, पत्नी से पैसों को लेकर विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में एक 25 वर्षीय युवक की फांसी लगाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले उसकी पत्नी से रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पैसों को लेकर हुआ था विवाद
मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपराही नावाडीह गांव का है. मृतक की पहचान नंदू यादव के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, वह शराब पीने का आदी था. शुक्रवार शाम उसने पत्नी से शराब के लिए 100 रुपये मांगे, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

फांसी लगाने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया
परिजनों का कहना है कि विवाद के कुछ देर बाद नंदू ने घर में फांसी लगा ली. गंभीर हालत में उसे पहले रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !