Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Sand Auction In Jharkhand: झारखंड में पूर्व संचालित स्टॉकयार्डों में जमा बालू की होगी नीलामी

JSMDC Sand Auction In Jharkhand: झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड, JSMDC ने राज्य के विभिन्न पूर्व संचालित स्टॉकयार्डों में जमा बालू की नीलामी कराने का निर्णय लिया है. निगम के अनुसार, यह प्रक्रिया राजस्व बढ़ाने के साथ बाजार में बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है.

नीलामी "जो जहां, जिस अवस्था में भंडारित है" के आधार पर होगी. यानी सफल बोलीदाता को संबंधित स्टॉकयार्ड में उपलब्ध बालू उसी स्थिति में लेना होगा.

दक्षिणी छोटानागपुर के स्टॉकयार्डों की नीलामी 15 जुलाई को
दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र के गुमला, खूंटी और रांची जिले में स्थित स्टॉकयार्डों के लिए नीलामी 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी. इसमें भाग लेने के इच्छुक खनन व्यवसायियों और पंजीकृत संस्थाओं को 13 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक आवेदन जमा करना होगा.

संथाल परगना के लिए 17 जुलाई को नीलामी
दुमका, गोड्डा, जामताड़ा और देवघर जिले के स्टॉकयार्डों में जमा बालू की नीलामी 17 जुलाई को सुबह 11:30 बजे होगी. इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई को दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है.



केवल पंजीकृत खनन कारोबारी होंगे शामिल
JSMDC ने स्पष्ट किया है कि नीलामी में केवल वही व्यक्ति, फर्म या अधिकृत संस्थाएं शामिल हो सकेंगी, जो खनन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों के लिए सरकार के स्तर पर विधिवत निबंधित हैं. अपंजीकृत आवेदकों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !