Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Jamshedpur News: डीडी बार मामले में नामजद आरोपी भाजपा नेता नीरज सिंह पहुंचे कोर्ट, अग्रिम जमानत समेत तीन याचिकाएं की दाखिल

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हमले के मामले में नामजद आरोपी एवं भाजपा नेता नीरज सिंह ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए जमशेदपुर कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। इस मामले में उनकी ओर से अलग-अलग कानूनी आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं, जिन पर फिलहाल सुनवाई होना बाकी है। मामले में नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह ने भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों को रिलीज करने के लिए याचिका दायर की है। जानकारी के अनुसार, नीरज सिंह और उनकी पत्नी की ओर से कुल तीन अलग-अलग याचिकाएं अदालत में दाखिल की गई हैं। इन मामलों की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा कर रहे हैं।

27 जून की रात हुआ था हमला, एक युवक की गई जान
गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के सामने दो युवकों हिमांशु सिंह और प्रत्यूष आनंद पर जानलेवा हमला हुआ था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रत्यूष आनंद अब भी अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। इस घटना के बाद हिमांशु सिंह के पिता के बयान पर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस केस में कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें डीडी बार के संचालक नीरज सिंह और बार के मैनेजर का नाम भी शामिल है।

एफआईआर में नाम शामिल करने पर भी उठाए गए सवाल
नीरज सिंह की ओर से दायर याचिकाओं में यह भी कहा गया है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे और हमला बार के अंदर नहीं बल्कि डीडी बार के बाहर, पुलिस की मौजूदगी में हुआ था। इसी आधार पर एफआईआर में उन्हें आरोपी बनाए जाने को भी चुनौती दी गई है। अब इस पूरे मामले पर कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !