Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में हालात सामान्य, बंद समर्थकों को एहतियातन हिरासत में लिया गया:- एसपी

Seraikela: सरायकेला जिला पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था को लेकर कहा है कि सरायकेला-खरसावां में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शहरी और टाउन इलाकों में, जहां बंद का असर देखने को मिला था, वहां पुलिस पूरी तरह सतर्क है। एसपी ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं, एसडीपीओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं ताकि कहीं भी कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

बंद समर्थकों पर की गई कार्रवाई
मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदित्यपुर समेत विभिन्न शहरी थाना क्षेत्रों से कुछ बंद समर्थकों को एहतियातन (प्रिवेंटिव डिटेंशन) हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। हाल ही में हुई आपराधिक घटना के संबंध में एसपी ने कहा कि सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि मामले में फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बार संचालकों पर भी होगी कार्रवाई
एसपी ने बताया कि जिस बार में घटना हुई थी, उसके संचालकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !