Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Ramgarh News: रामगढ़ के रजरप्पा बाजार में 259 चिन्हित स्थानों पर चल रहा “प्रहरी” अभियान, अपराधियों पर कड़ी नजर

Ramgarh News: रामगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहरी” के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के चट्टी बाजार से रजरप्पा मोड़ तक पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने स्थानीय लोगों से संवाद किया तथा अड्डेबाजी, छेड़खानी, अवैध पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।


259 चिन्हित स्थानों पर लगातार चल रहा अभियान

14 मई से शुरू हुए “प्रहरी” अभियान के तहत जिले में 259 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें 76 स्थानों पर पैदल गश्ती, 114 स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ कार्रवाई और 69 स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग की जा रही है। पिछले करीब दो महीनों से समय और स्थान बदल-बदलकर नियमित अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस की सक्रिय मौजूदगी भी बढ़ी है।


संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर, जनता से सहयोग की अपील

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को नए संवेदनशील स्थलों की पहचान कर अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। वहीं रामगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पैदल गश्ती, अड्डेबाजी विरोधी अभियान और अपराध नियंत्रण संबंधी गतिविधियों में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !