Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Tata Motors Jamshedpur: Tata Motors के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 3 जुलाई की छुट्टी तय, अब 5 जुलाई को होगी ड्यूटी

Tata Motors Jamshedpur: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट ने उत्पादन और व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश में बदलाव किया है. कंपनी ने शुक्रवार 3 जुलाई को अवकाश घोषित किया है, जबकि सामान्य साप्ताहिक छुट्टी वाले रविवार 5 जुलाई को कर्मचारियों से नियमित रूप से काम लिया जाएगा. इस संबंध में प्लांट प्रबंधन ने आधिकारिक सर्कुलर जारी कर दिया है.
प्लांट हेड ने जारी किया आधिकारिक सर्कुलर
गुरुवार को जारी सर्कुलर में बताया गया है कि उत्पादन संबंधी जरूरतों के कारण इस सप्ताह का वीकली ऑफ पुनर्निर्धारित किया गया है. इसके तहत शुक्रवार 3 जुलाई को संबंधित कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी, जबकि रविवार 5 जुलाई को प्लांट में कार्य होगा. कंपनी ने इस बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं.

विभागाध्यक्षों को समन्वय की जिम्मेदारी
प्रबंधन ने सभी डिविजनल और विभागाध्यक्षों से कहा है कि वे अपनी-अपनी जरूरत के अनुसार कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का समन्वय सुनिश्चित करें. साथ ही संबंधित कर्मचारियों को समय पर आवश्यक निर्देश देने के लिए भी कहा गया है, ताकि उत्पादन कार्य प्रभावित न हो.

नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित होगी जानकारी
कंपनी ने निर्देश दिया है कि साप्ताहिक अवकाश और शिफ्ट परिवर्तन से संबंधित सूचना सभी नोटिस बोर्डों पर प्रदर्शित की जाए, ताकि कर्मचारियों को संशोधित कार्य दिवस और अवकाश की जानकारी समय पर मिल सके. कंपनी का कहना है कि यह बदलाव केवल वर्तमान उत्पादन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !