Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Bokaro News: बोकारो में वायरल पिटाई वीडियो पर बड़ा एक्शन, सिपाही इकरार खान निलंबित

Bokaro News: बोकारो में सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी थाना में पदस्थापित आरक्षी इकरार खान को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी और उसके साथ एक अन्य युवक एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। घटना बुधवार देर शाम सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है।

मुखिया के बेटे की शिकायत पर FIR दर्ज, सिपाही इकरार खान निलंबित
मारपीट का शिकार युवक स्थानीय हैसाबातु मुखिया का पुत्र है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें सिपाही इकरार खान और उसके पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !