Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 4 से 6 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून का असर तेज हो गया है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा व पश्चिम बंगाल तट के पास बने निम्न दबाव के क्षेत्र का प्रभाव राज्य के मौसम पर दिखने लगा है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना है.

डुमरी में सबसे ज्यादा 92.4 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. गिरिडीह के डुमरी में सबसे अधिक 92.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा मधुपुर में 80.2 मिलीमीटर, हजारीबाग में 74.2 मिलीमीटर और डाल्टनगंज में 33.6 मिलीमीटर बारिश हुई.

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

4 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
4 जुलाई को गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

5 जुलाई से रांची में भी जोरदार बारिश के आसार
5 जुलाई को रांची भी भारी बारिश की चेतावनी वाले जिलों में शामिल रहेगा. इस दिन रांची के साथ गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है.

6 जुलाई को मौसम का असर और व्यापक हो सकता है. इस दिन बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है.

रांची में पांच दिनों तक छाए रहेंगे बादल
राजधानी रांची में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.



मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान में न जाएं. पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें तथा खराब मौसम के समय सुरक्षित जगह पर ही रहें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !