Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Durand Cup 2026 Ranchi Matches: रांची पहली बार करेगा डूरंड कप की मेजबानी, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे मुकाबले

Durand Cup 2026 Ranchi Matches: झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी करने जा रही है. डूरंड कप 2026 के 135वें संस्करण के लिए रांची को मेजबान शहरों में शामिल किया गया है. इसे झारखंड के खेल इतिहास और फुटबॉल संस्कृति के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

टूर्नामेंट की शुरुआत 25 जुलाई से होगी. रांची में 26 जुलाई से 16 अगस्त तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे. यहां लीग चरण के कई मैच आयोजित होंगे. इसके अलावा रांची को एक क्वार्टर फाइनल मुकाबले की मेजबानी भी मिली है.

जमशेदपुर एफसी समेत कई टीमें रांची में उतरेंगी
रांची में होने वाले मैचों में जमशेदपुर एफसी, स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली, भारतीय वायुसेना फुटबॉल टीम और पहली बार डूरंड कप में हिस्सा ले रही श्रीलंका सशस्त्र बलों की टीम डिफेंडर्स एफसी शामिल होगी. इन टीमों की मौजूदगी से झारखंड के फुटबॉल प्रेमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा.



पांच शहरों में होंगे मैच, 23 अगस्त को फाइनल
डूरंड कप 2026 में कुल 24 टीमें भाग लेंगी. टूर्नामेंट के मुकाबले कोलकाता, रांची, इम्फाल, शिलांग और गुवाहाटी में आयोजित किए जाएंगे. रांची को मेजबानी मिलने से राज्य में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ने, स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलने और खेल ढांचे को नई पहचान मिलने की उम्मीद है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 23 अगस्त को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !