Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Rajnagar Baleno Car Accident: राजनगर में बलेनो कार बिजली के खंभे से टकराई, पांच लोग सवार थे; बड़ा हादसा टला

Rajnagar Baleno Car Accident: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत चावरबाधां गांव में बुधवार रात करीब 7 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. बर्थडे पार्टी से लौट रही एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा तीन हिस्सों में टूट गया और बिजली के तार सड़क पर गिर पड़े.

जानकारी के अनुसार, कार का नंबर JH22F7307 बताया जा रहा है. हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, बिजली के तार सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरे की स्थिति बन गई थी.

ग्रामीणों ने हटाए सड़क पर गिरे बिजली के तार
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राजनगर थाना पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सड़क पर गिरे बिजली के तारों को सुरक्षित तरीके से किनारे कराया, ताकि किसी राहगीर या वाहन चालक को करंट लगने अथवा अन्य दुर्घटना का सामना न करना पड़े.



सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बलेनो कार को थाना ले गई. पुलिस घटना की जांच कर रही है.



बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका
हादसे में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द नया खंभा लगाने और विद्युत आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !