Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Jamshedpur New SSP Appointment: झारखंड में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां को मिले नए कप्तान

Jamshedpur New SSP Appointment: झारखंड सरकार ने राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला किया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के नए एसएसपी
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब का तबादला कर उन्हें जमशेदपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे सीआईडी में एसपी के पद पर तैनात थे. उन्हें अगले आदेश तक पूर्वी सिंहभूम जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.



मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान
इसके साथ ही 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. वे वर्तमान में कमांडेंट जैप-3 के पद पर कार्यरत थे. अब उन्हें स्थानांतरित कर सरायकेला-खरसावां का पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है.





गौरतलब है कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार हत्याकांड के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे थे. घटना के बाद तनाव की स्थिति बन गई थी. इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफलता मानते हुए आईपीएस दंपति तत्कालीन जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी को उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय (हेडक्वार्टर) से संबद्ध कर दिया था. अब उनकी जगह सरकार ने एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया एसएसपी और मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां का नया एसपी नियुक्त किया है.

हालिया घटनाओं के बाद अहम माना जा रहा बदलाव
जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़े मामलों को लेकर लगातार चर्चा रही है. ऐसे में दोनों जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !