Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

RRB Group Result:RRB Group D Result 2026 जारी, 32,438 पदों की भर्ती का रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड और PET स्टेटस

RRB Group Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. सीईएन 08/2024 के तहत आयोजित इस भर्ती अभियान में 32,438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और पीईटी (PET) के लिए चयन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं.
रिजल्ट के साथ PET शॉर्टलिस्ट भी जारी
RRB ने परिणाम के साथ उन अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है जिन्हें अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चुना गया है. उम्मीदवार पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन कर अपना परसेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और क्वालिफिकेशन स्टेटस देख सकते हैं. जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन्हें आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सूचना SMS और ईमेल के माध्यम से भी भेजी जाएगी.

ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
ग्रुप डी का स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद रिजल्ट सेक्शन में उपलब्ध RRB Group D Result 2026 लिंक खोलें. अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करें. स्क्रीन पर रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.

यह भर्ती परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की गई थी. देशभर के लाखों अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था. इसी भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में लेवल-1 के कुल 32,438 रिक्त पद भरे जाएंगे.

किन उम्मीदवारों को PET से मिलेगी छूट
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांग अभ्यर्थियों, पूर्व सैनिकों और निर्धारित श्रेणी के कोर्स पूरा कर चुके एक्ट अप्रेंटिस उम्मीदवारों को पीईटी में शामिल होने से छूट दी जाएगी. इन श्रेणियों से संबंधित अभ्यर्थियों की आगे की प्रक्रिया और अलग सूची रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) की ओर से जारी की जाएगी. वहीं पीईटी के लिए चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अगले चरण की तैयारी के साथ रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले सभी अपडेट पर नियमित नजर बनाए रखें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !