Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा का अल्टीमेटम, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, 2 जुलाई को मशाल जुलूस का ऐलान

Jamshedpur: बिष्टुपुर में पुलिस की मौजूदगी में हुई हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आंदोलन का ऐलान किया है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद कराया जाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसमें शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

2 जुलाई को सभी मंडलों में मशाल जुलूस
भाजपा ने घोषणा की है कि 2 जुलाई को जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में कार्यकर्ता आम नागरिकों के साथ मशाल जुलूस निकालेंगे। इसका उद्देश्य राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जनआक्रोश व्यक्त करना है। ज्ञापन में कहा गया है कि जमशेदपुर, जो कभी शांति और औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता था, आज अपराध, चापड़बाजी, चाकूबाजी, लूट, चोरी, नशे के कारोबार और छिनतई जैसी घटनाओं से प्रभावित हो रहा है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है।

भाजपा की प्रमुख मांगें
भाजपा ने मांग की है कि हिमांशु सिंह हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी हो, मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र सजा दिलाई जाए और घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की जाए। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शराब दुकानों की संख्या बढ़ाई जा रही है और देर रात तक संचालन की अनुमति दी जा रही है, जिससे अपराध को बढ़ावा मिल रहा है।

अपराधियों में नहीं रहा कानून का भय
उन्होंने कहा कि बिष्टुपुर में पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है और प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है। भाजपा ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो व्यापक जनआंदोलन होगा। 3 जुलाई का जमशेदपुर बंद पूरी तरह सफल रहेगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

प्रतिनिधिमंडल में कई नेता रहे शामिल
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जितेंद्र राय सहित कई मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !