Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

JWU Exam Date Sheet: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने जारी की पीजी सेमेस्टर-4 परीक्षा की डेटशीट, 4 जुलाई से होगी शुरुआत

JWU Exam Date Sheet: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने पीजी एवं पीजी-वोकेशनल सेमेस्टर-4 (जुलाई 2026) एंड सेमेस्टर परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं 4 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी.

विश्वविद्यालय ने बताया कि परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होंगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित की जाएगी.



परीक्षा विभाग ने सभी छात्राओं को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है, ताकि प्रवेश और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें. साथ ही छात्राओं से विश्वविद्यालय द्वारा जारी डेटशीट और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !