Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Jharkhand State Information Commission: झारखंड में चार नए राज्य सूचना आयुक्तों ने ली शपथ, सीएम हेमंत सोरेन बोले:- पारदर्शिता और जवाबदेही होगी और मजबूत

Jharkhand State Information Commission: झारखंड में प्रशासनिक पारदर्शिता और सूचना के अधिकार (RTI) व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में बुधवार को अहम कदम उठाया गया. राजधानी रांची स्थित लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में चार नए राज्य सूचना आयुक्तों ने शपथ ग्रहण की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे और नवनियुक्त आयुक्तों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

चार नए सूचना आयुक्तों ने संभाली जिम्मेदारी
शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक को झारखंड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई. राज्यपाल ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त आयुक्त अपने संवैधानिक दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे.

सीएम बोले:- लोकतंत्र की आधारशिला है पारदर्शिता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही लोकतंत्र की आधारशिला हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त सूचना आयुक्त जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही के मूल्यों को और मजबूत करते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा, "आप सभी पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के मूल्यों को और सुदृढ़ करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे."



आरटीआई व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
सरकार का मानना है कि नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से राज्य में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन में तेजी आएगी. साथ ही सरकारी कामकाज में आम नागरिकों की पहुंच और पारदर्शिता को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा.
समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को जोहार अर्पित करते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !