Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Seraikela Crime News: सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, BNS के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Seraikela: सरायकेला थाना में दर्ज  धारा 303(2), 317(2), 3(5) BNS के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अली (उम्र 46 वर्ष), तथा शेख सैयद अली (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के खड़कपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
सरायकेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़कर थाना लाया और आवश्यक पूछताछ की। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है और अन्य सभी पहलुओं पर भी गहन जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !