Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Sahibganj News : साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रहे टोटो को हाइवा ने मारी टक्कर, दो की मौत

Sahibganj News : साहिबगंज जिले के उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर जामनगर के पास मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा ने गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रहे एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, टोटो में सवार सभी लोग पांच माह की गर्भवती महिला का इलाज कराने के लिए राजमहल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने टोटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे।

हादसे में राधानगर थाना क्षेत्र के बालूटोला-चुवार निवासी 46 वर्षीय एईसुद्दीन शेख और 52 वर्षीय नुवाहार बीवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं यास्मीन खातून, रहीम शेख, तफनारा बीवी और टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गर्भवती महिला की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

घायलों को हायर सेंटर रेफर, पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा और टोटो को जब्त कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !