Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

SP Chief Whip: यूपी चुनाव से पहले सपा में बड़ा बदलाव, कमाल अख्तर ने चीफ व्हिप पद छोड़ा, चुनावी तैयारियों पर रहेगा पूरा फोकस

SP Chief Whip: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट से सपा विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक यानी चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बताया कि यह फैसला पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है और अब वह पूरी तरह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा अपने क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करेंगे.
संगठन के फैसले के तहत दिया इस्तीफा
कमाल अख्तर ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि संगठन में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं और इसी प्रक्रिया के तहत उन्होंने मुख्य सचेतक का पद छोड़ा है. वह करीब डेढ़ वर्ष से इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे. उनके पद छोड़ने के बाद अब समाजवादी पार्टी विधानसभा में नए चीफ व्हिप की नियुक्ति कर सकती है.

इस्तीफे के समय राजनीतिक चर्चाएं तेज
कमाल अख्तर का इस्तीफा ऐसे समय सामने आया है जब पिछले कुछ समय से मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा और उनके बीच मतभेद की चर्चाएं चल रही थीं. इन खबरों के बीच पार्टी नेतृत्व ने दोनों नेताओं को लखनऊ बुलाकर बैठक भी की थी, ताकि आपसी विवाद को सुलझाया जा सके. हालांकि कमाल अख्तर ने अपने इस्तीफे को पूरी तरह संगठन का निर्णय बताया है और किसी भी तरह के विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार किया है. समाचार लिखे जाने तक संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

नए चीफ व्हिप की नियुक्ति पर रहेगी नजर
कमाल अख्तर को जुलाई 2024 में विधानसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया था. इससे पहले यह जिम्मेदारी रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडे संभाल रहे थे. उनके पार्टी से अलग रुख अपनाने के बाद कमाल अख्तर को यह दायित्व सौंपा गया था.

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा रही है कि मुरादाबाद में पार्टी कार्यक्रमों के दौरान सांसद रुचि वीरा और विधायक कमाल अख्तर के समर्थकों के पोस्टरों में एक-दूसरे की तस्वीरें नहीं दिखाई देती थीं. बताया जाता है कि दोनों अलग-अलग राजनीतिक खेमों से जुड़े माने जाते हैं, जिसे भी मतभेद की एक वजह माना गया. हालांकि इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !