Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Seraikela News: सरायकेला में हूल दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

Seraikela: सरायकेला जिले में हूल दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने जिले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सिद्धो-कान्हू पार्क पहुंचकर अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद समाहरणालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।


स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद
इस अवसर पर रीना हांसदा ने सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इन वीरों का संघर्ष आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।



लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा का लिया संकल्प
उप विकास आयुक्त ने कहा कि हूल आंदोलन के अमर शहीदों के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !