Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Giridih News: गिरिडीह में SIR-2026 अभियान का निरीक्षण, डीसी-एसपी ने परखी जमीनी हकीकत

Giridih News: गिरिडीह जिले में (एसआईआर-2026) अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने मंगलवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के महेशलुंडी स्थित मतदान केंद्र संख्या-79 का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने गणना प्रपत्र भरने की प्रगति, मतदाताओं की भागीदारी और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों का अवलोकन किया।

पारदर्शी और समयबद्ध अभियान पर प्रशासन का जोर
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को अभियान को पूरी पारदर्शिता, गंभीरता और समयबद्ध तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण प्रभावी ढंग से पूरा हो सके। वहीं, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के एचई हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या-38 और 39 का निरीक्षण कर अभिलेखों, गणना प्रपत्रों और मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।

पात्र मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील
उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से एसआईआर-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र मतदाता अपना गणना प्रपत्र अवश्य भरें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और शुद्ध बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के भी निर्देश दिए।

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर अभियान का फोकस
उपायुक्त ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक प्रविष्टि का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करना और अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाना है। उन्होंने लोगों से अपने परिवार और आसपास के पात्र मतदाताओं को भी गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि “कोई भी पात्र मतदाता छूटेगा नहीं” अभियान का मूल लक्ष्य है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !