Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Jamshedpur News: हिमांशु के घर पहुंचे कुणाल सारंगी, परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया, डीजीपी से भी कराई बात

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन के पास हुई चाकूबाजी की घटना में हिमांशु की मौत के बाद शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर इलाके में कुछ दिन पहले दो लोगों पर चाकू से हमला हुआ था। इस हमले में हिमांशु की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हमले के दौरान पुलिस की मौजूदगी में भी घटना को अंजाम दिया गया, हालांकि पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद परिजनों और कुछ स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

परिजनों से मिले जनप्रतिनिधि
घटना के बाद हिमांशु के आदित्यपुर स्थित हरिओम कॉलोनी आवास पर कुणाल सारंगी पहुंचे।  उन्होंने ने परिजनों को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इस दौरान नेताओं ने परिजनों की बात को राज्य के डीजीपी तक भी पहुंचाया और कार्रवाई का आश्वासन दिलाने की कोशिश की।

पुलिस जांच जारी
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ जगहों पर लोगों के एकत्र होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !