Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Jamshedpur Breaking: हिमांशु हत्याकांड के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन, भाजपा नेता नीरज सिंह का DD बार सील; DC ने दिए विस्तृत जांच के आदेश

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चर्चित डबल डाउन (डीडी) बार पर आखिरकार प्रशासन का शिकंजा कस गया है. करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंगलवार दोपहर आबकारी विभाग ने भाजपा नेता नीरज सिंह और सहमालिक विजय कुमार के डीडी बार को सील कर दिया. इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.
 
27 जून की रात हुई थी खूनी वारदात
गौरतलब है कि 27 जून की रात डीडी बार में महिला से कथित छेड़खानी का विरोध करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. आरोप है कि विवाद के बाद बार के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह और उनके साथी प्रत्युष सिंह पर चापड़ और चाकू से जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की सोमवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रत्युष सिंह का अस्पताल में इलाज जारी है.

हत्याकांड के बाद प्रशासन एक्शन मोड में
हिमांशु सिंह की मौत के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया. परिजनों, करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. लगातार बढ़ते जनदबाव के बीच जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है.

मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने बिष्टुपुर स्थित डीडी बार पहुंचकर उसे सील कर दिया. वहीं, उपायुक्त राजीव रंजन ने बार से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं. जांच में बार के लाइसेंस, संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य नियमों के पालन की भी समीक्षा की जाएगी.



पहले पुलिस कार्रवाई, अब प्रशासनिक कार्रवाई
इस मामले में पहले ही बिष्टुपुर थाना में भाजपा नेता एवं बार मालिक नीरज सिंह, सहमालिक विजय कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. घटना के बाद तीन पुलिसकर्मियों और बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे को भी निलंबित किया गया है. अब बार को सील किए जाने और विस्तृत जांच के आदेश के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !